फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अज्ञात महिलाओं के शव मिले, मामला संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अज्ञात महिलाओं के शव मिले, मामला संदिग्ध
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग अज्ञात महिलाओं के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिले हैं। रविवार की देर रात राजघाट रोड स्थित गनगौरा सड़क पर अन्नपूर्णा धाम के पास महिला का सिर कुचला शव मिला है, जबकि सिद्धन मंदिर के पास रेलवे ट्रेक के खपना पुल स्थित नाले के पास भी एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में पड़ा मिला है।
थाना कोतवाली अंतर्गत राजघाट रोड से गनगौरा टौरिया सड़क पर अन्नपूर्णा धाम मंदिर के पास सड़क पर रविवार की देर रात करीब एक बजे राहगीरों को एक सिर कुचली महिला का शव दिखा, जिस पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, जिस पर प्राथमिक जानकारी के तौर पर उक्त महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है। लेकिन महिला का सिर कुचला होने के कारण पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। यह महिला जींस व फटी शर्ट पहने थी। फिलहाल पुलिस महिला की मृत्यु किसी दुर्घटना में होने की आशंका जता रही है और महिला की शिनाख्त को लेकर प्रयास शुरु कर दिए हैं। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सिद्धन मंदिर से खपना पुल के पास ब्याना नाले के पास भी एक अन्य महिला का शव पानी में पड़ा मिला है। उक्त महिला की मृत्यु पानी में डूबने की वजह से होना बताया जा रहा है। हालांकि, मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था और उसका शरीर काला पड़ गया था। यह महिला उसके पहनावे से कबूतरा जाति से होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें