फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, भतीजा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शादी समारोह में जा रहे तीन बाइक सवारों की अज्ञात वाहन से टक्कर में थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना निवासी दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना निवासी बलराम (25) पुत्र बन्नू अहिरवार, अनिल कुमार (22) पुत्र छत्तूराम, जो रिश्ते में चचेरे भाई हैं, अपने भतीजे बाजीगर पुत्र पूरनलाल के साथ शुक्रवार की शाम को अपने घर से ग्राम बहादुरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से निकले थे। अभी वह ग्राम बम्हौरी के आगे ग्राम पिपरट से कुछ पहले ही पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को मड़ावरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बलराम और अनिल कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बाजीगर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां भी हालात गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मृतक बलराम और अनिल दोनों दो-दो भाई थे और दोनों मृतक भाईयों में छोटे थे। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें