अवैध शराब बेचने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी ग्रामीणों ने गांव के ही दबंगों पर अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव व आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इतना ही नहीं शहर क्षेत्र के सिलगन रेलवे गेट के पास बिक्री की जा रही है। इससे गांव के बच्चे भी शराब पीना सीख रहे हैं। इससे गांव का भविष्य भी खराब हो रहा है। इसके साथ ही आसपास के गांव में भी यहां कारोबार चलाया जा रहा है। गांव में शराब की भट्टी बना ली है। इससे शराब बनाई जा रही है। यह शराब लोगों की जान भी ले सकती है। ग्रामीणों ने शराब की बनाए जाने पर प्रतिबंध लगवाए जाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर रुपेश के हस्ताक्षर बने हैं।