फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से लोग हुये बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित कटौती से लोग हुए बेहाल
विज्ञापन

बानपुर (ललितपुर)। इन दिनों कस्बा बानपुर में विद्युत की आंखमिचौनी से लोगों का रात दिन का चैन हराम हो गया है। 33 केबी बन जाने से जहां लो वोल्टेज का कुछ समाधान तो हुआ, लेकिन सरकार के 18 घंटे ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति करने के दावे को झटका लगा है। आज कल नये-नये तरीकों से विद्युत की कटौती की जा रही है। पता नही कब और कितने घंटे की कटौती हो जाए, ऐसी भीषण गर्मी में जहां तापमान 45 डिग्री के आस पास प्रतिदिन चल रहा है। ऐसी स्थिति में जहाँ विद्युत से चलने वाले उपकरण पंखा कूलर आदि लोगों को छोटे बच्चों को एक मात्र गर्मी से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। लेकिन वर्तमान में 24 में से 10-12 घंटे विद्युत सप्लाई की जा रही है। वह भी कोई नियमित समय नहीं है। जहां सुबह दोपहर व शाम को लोगों को खाना बनाने और खाना खाने के समय लाइट चाहिए उसी समय कटौती सुबह पानी के सप्लाई के समय भी कटौती की जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। ऐसी भीषण गर्मी के चलते न तो घर के अंदर न ही घर के बाहर लोगों को चेन नहीं मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार इस पर ध्यान देते हुए रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करें। ओम पुष्कर, भैयन झॉ, देवकी प्रसाद, सुरेश कुमार ने कहा कि 15 दिन से बुरी तरह से गड़बड़ा गई है। कई ग्रामों में भी इसी तरह अघोषित कटौती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें