जमीन के विवाद के लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
महरौनी। कोतवाली के ग्राम समोंगर में जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दलित महिला व दूसरे पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम समोंगर निवासी रामप्यारी पत्नी आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम जब वह खेत पर थी। तभी गांव के मथुरे पुत्र सुक्कन, वम्व पुत्र मथुरे व पुष्पेंद्र पुत्र मथुरे आ गए और जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष से ग्राम समोंगर निवासी मथुरा प्रसाद पुत्र सुक्कन ने बताया कि बुधवार शाम जब गांव का प्रकाश पुत्र आलम, राजेन्द्र पुत्र आलम व रामप्यारी पुत्र आलम उसके खेत में खड़ी फसल काट रहे थे। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंच गया मना करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीरों पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।