रुपये लेकर अपात्रों को लाभान्वित करने का आरोप
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के ग्राम सीरौन खुर्द में रहने वाली महिलाओं ने गांव के प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि गांव के प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी द्वारा गांव के विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं के क्रीयान्वयन में काफी भ्रष्टाचार किया गया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 10-10 हजार रुपये लेकर अमात्र लोगों को लाभान्वित कर दिया है, जो आर्थिक रूप से सक्षम है। जबकि गांव के गरीब परिवारों को योजना से वंचित रखा गया है। शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि इससे पहले भी पांच-छह बार लिखित रूप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिलाओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र पर सियाराम, रामदेवी, हल्की बाई, कमलेश, सीता, ऊषा, रचना, कस्तूरी, राजाबेटी, देव कुंवर आदि के हस्ताक्षर हैं।