धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री करा लेने का मुुकदमा दर्ज
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद लोगों को खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना बानपुर के ग्राम कैलगुंवा निवासी कमलापत रिछारिया पुत्र कुंजीलाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के संतोष पुत्र सरमन यादव ने षड्यंत्र रचकर अपने साथ राजस्व कर्मचारियों सहित पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।