घर के दरवाजे से बाइक चोरी
ललितपुर। थाना चौकी दैलवारा अंतर्गत गनगौरा निवासी दिनेश पुत्र बल्देव प्रसाद लोधी ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि पांच मई को दोपहर बारह बजे उसकी गाड़ी संख्या यूपी 94 ई-1508 उसके घर के दरवाजे पर रखी थी। जब वह घर से बाहर निकला तो गाड़ी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद में बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।