पैसे भुगतान किए बिना कराया जा रहा चार घंटे अतिरिक्त कार्य
ललितपुर। बजाज पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों ने अतिरिक्त मजदूरी कराए जाने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित मजदूरों की भूमि का अधिग्रहण कंपनी के निर्माण के लिए गया था। जिस पर पीड़ितों को मजदूरी पर कार्य करने के लिए रखा गया। इसके आठ घंटे की जगह 12 घंटे कार्य कराया गया। इसकी शिकायत बीते माहों में की गई। जिस पर आठ घंटे कार्य लिया गया। लेकिन पुन: 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है। चार घंटे अतिरिक्त करने की मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। इसका विरोध करने पर कार्य से हटा देने की धमकी दी जा रही है। मजदूरों ने मजदूरी के घंटे कम कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजेश कुमार, देशपत, प्रमोद, रविराजा, रामगोपाल, राहुल कुमार, छोटो राजा , दीपक, अशोक कुमार, दीपचंद्र, जितेंद्र आदि के हस्ताक्षर बने है।