फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से भरे वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन से भरे वाहन पकड़े, सीज
विज्ञापन

ललितपुर। खनिज विभाग ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन ट्रैक्टर और दो ट्रकों को सीज कर दिया है। खनिज विभाग ने सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला खान अधिकारी आरपी सिंह को सूचना मिली कि पटौरा गांव में अवैध खनन कर लाल मौरंग ले जाई जा रही है। छापेमारी करने पर तीन ट्रैक्टरों में खनन की लाल मौरंग भरी देख रोकने की कोशिश की। इस पर तीनों ड्राइवर मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने खुद ही ट्रैक्टरों को थाने पहुंचाया और सीज करने की कार्रवाई की। वहीं थाना बानपुर क्षेत्र में दो बालू से भरे ट्रकों को रोककर पूछताछ की तो एमएम 11 से अधिक बालू मिलने पर ट्रकों को सीज कर दिया। ट्रकों में ओवरलोड बालू भरी थी। वहीं खनिज विभाग ने हजारिया गांव में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें