तमंचा व कारतूस समेत दो गिरफ्तार
ललितपुर। थाना कोतवाली तालबेहट एवं सौजना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में दबिश देकर दो आरोपियों को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली तालबेहट पुलिस ने माता मंदिर के पास नहर केे पुलिया से मोहल्ला तिवरयाना निवासी अजय रजक को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना सौजना पुलिस ने सड़कौरा तिराहा पर लरहन गांव निवासी मुकेश यादव को तमंचा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।