सड़क दुर्घटना में मौत, रिपोर्ट
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पटौराकलां निवासी चंदन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 मार्च को उसका भाई पंचम सिंह बरौदा स्वामी में बस से पेशाब करने उतरा, इसी दौरान बस चल पड़ी और पिछला पहिया भाई के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।