फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने शादी में जा रही महिला के कीमती जेबर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने शादी में जा रही महिला के जेवर लूटे
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मुहल्ला चौकाबाग निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर शादी में जा रही उनकी भांजी के साथ दो बाइक सवारों द्वारा जेवरात लूटने और पकड़े गए आरोपियों को पुलिस पर छोड़ देने के आरोप लगाए हैं। मुहल्ला चौकाबाग निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 26 फरवरी को उसके भतीजे रूप सिंह की शादी हुई थी। रात में करीब नौ बजे उनकी भांजी रुपा पटेल, उसकी बहन की देवरानी सुनीता व उनकी पुत्री स्वाती, जो बीना के ग्राम बारधा से आई थीं और भतीजे नरेंद्र सिंह के साथ पैदल शादी घर की ओर जा रही थी। आरोप है कि सामने वाली गली से बाइक सवार दो युवक आए और भांजी के गले से सोने की जंजीर और पेंडल छीनकर भागे। भतीजे ने लड़कों को पकड़ लिया। भतीजे से पुलिस को सूचना दी। आरोप है पुलिस युवकों को पकड़ ले गई, लेकिन बाद में लड़कों को छोड़ दिया। पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें