बिना भुगतान के काटा गया कनेक्शन जोड़ने पर एफआईआर
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बकाएदारी पर काटे गए विद्युत कनेक्शन बिना भुगतान किए दोबारा जोड़ने पर मुहल्ला घुसयाना निवासी पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को की गई चेकिंग की गई, जिसमें मुहल्ला घुसयाना निवासी अमजदी बेगम पर पैंतीस हजार इकतालीस रुपए बकाया पाया गया। वहीं मुहल्ले के ही इरशाद खान पर 74 हजार 781 रुपए, रहीम खान पर 49 हजार 110 रुपए, नारायण दास पर 86 हजार 653 रुपए, लतीफ खन पर 61 हजार 413 रुपए की बकाएदारी पाई गई, जिसके चलते उक्त उपभोक्ताओं के कनेक्शन पूर्व में चेकिंग के दौरान काटे गए थे, लेकिन वह बिना भुगतान के फिर से कनेक्शन जोड़कर बिजली उपभोग करते पाए गए, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने सभी के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। चेकिंग टीम में उपखंड अधिकारी पंचम महेश चंद्र, अवर अभियंता पंकज मौर्य, टीजीटू अजय कुमार उपस्थित शामिल रहे।