फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय: बंदी ने की न्यायालय बंदीग्रह से भागने की असफल कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के बंदी गृह से भागने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला न्यायालय स्थित बंदी गृह से एक बंदी ने शौच के बहाने भागने का असफल प्रयास किया, लेकिन दौड़ लगा रहे बंदी को सतर्क पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार भागने की कोशिश को नाकाम कर दिया। जिला न्यायालय परिसर में स्थित बंदी गृह में कोर्ट समय में जिला जेल से बंदियों को पेशी के लिए लाया जाता है। शनिवार को भी बंदी गृह में कई बंदियों को लाया गया था। लेकिन बंदी गृह में एक बंदी ने दोपहर में पहले तो अन्य बंदियों के साथ मारपीट का प्रयास कर हंगामा किया, इसके बाद वह तीन चार बार शौच के लिए भी गया। शुरुआत में तो पुलिस कर्मियों की सजगता के चलते उसने भागने का कोई प्रयास नहीं किया, लेकिन बाद में करीब तीन बजे वह फिर से शौच के लिए गया और शौचालय से बाहर निकलने के दौरान मौका देखकर जिला न्यायालय भवन की ओर दौड़ लगा दी। इतने में पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ गई और आवाज देते हुए दौड़कर किसी प्रकार पुलिस सुरक्षा कर्मियों ने उक्त बंदी को पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों की आवाज सुनकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों व कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा कर्मियों ने बंदी को पकड़कर बंदी गृह में वापस बंद किया। हालांकि पुलिस कर्मियों को भाग रहे बंदी को पकड़ने में बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। बंदी गृह से कैदियों के भागने के पूर्व में भी कई मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें