फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ बीनने को लेकर मां बेटी के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ बीनने को लेकर विवाद, मां बेटी को पीटा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम गैंदौरा में महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में खेत पर महुआ बीन रही मां-बेटी को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे दोनों घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। ग्राम गैदोरा निवासी रामकिशन ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी पुक्खन व पुत्री चांदनी अपने कुआं वाले खेत पर महुुआ के पेड़ के नीचे महुआ की देखभाल कर रही थी। बीते रोज गांव के लोग आए और उसकी पत्नी को गालियां देकर महुआ बीनने को लेकर विवाद करने लगे। जब उसने कहा कि यह महुआ उसके हैं तो बात और बढ़ गई। सभी लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पत्नी व पुत्री पर हमला कर दिया, जिससे चांदनी के सिर में गंभीर चोटें आई, जबकि उसकी पत्नी के पूरे शरीर पर लाठियां मारने से चोटें आई हैं। सभी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने बताया कि वह पुलिस में रिपोर्ट लिखाने गया, तो उसकी रिपोर्ट लिख ली, लेकिन मोटरसाइकिल रख ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना बार पुलिस ने ग्राम गैदोरा में रात्रि 3.30 बजे महुआ बीनने को लेकर हुए मारपीट के मामले में विपक्षी गुलाब पुत्र बिंदे की तहरीर पर ग्राम गैदोरा निवासी रामकिशन, रुंवती, चांदनी व पुक्खनबाई के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें