ललितपुर। दैलवारा स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल में गायों की मौत की सूचना से नगर पालिका सहित प्रशासन में खलबली मच गई है। अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि कुछ कमजोर गायें आश्रय स्थल में पहुंच रही हैं तो कुछ ने पॉलिथीन खा रखी है, ऐसी दो गायों की मौत हुई है। बाकी गोवंश ठीक है। पशु चिकित्सक लगातार आश्रय स्थल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वह खुद भी पालिका कर्मचारियों के साथ निरंतर जायजा ले रहे हैं।