फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेरा हाइवे के आसपास से पकड़े गए डेढ़ सैकड़ा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदेरा हाइवे के आसपास से पकड़े गए डेढ़ सैकड़ा गोवंश
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने हाइवे से होकर शहर में घुस रहे अन्ना जानवरों की धरपकड़ की। इस दौरान पालिका कर्मियों ने करीब 150 गोवंश को पकड़ने में सफलता पाई। अब पकड़े गए जानवरों को अमझरा गोवंश आश्रय स्थल भेजा जा रहा है। नगर में आवारा जानवरों के विचरण की समस्या किसी से छिपी नहीं है। पिछले दिनों नगर पालिका परिषद ने अभियान चलाकर सड़क किनारे, पार्कों के आसपास विचरण कर रहे गोवंश को पकड़कर ग्राम दैलवारा स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल भिजवाया। इसके बाद भी शहर में गोवंश नजर आ रहे थे। इसकी वजह समीप लगे गांव हैं। कई ग्रामीण गांव से शहर की ओर आवारा जानवरों को खदेड़ रहे थे। शनिवार को डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने चंदेरा हाइवे के आसपास से आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़वाया। इस दौरान पकड़े गए 150 गोवंश को अमझरा गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया। ईओ का कहना है कि गांव से आवारा जानवर शहर में आ रहे हैं, जिस वजह से शहर में ऐसे जानवर कम नहीं हो रहे थे। अब हाइवे के आसपास से ऐसे जानवरों को पकड़े जाने से शहरवासियों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें