फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रोकने को बनेगी टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह रोकने को बनेगी टास्क फोर्स
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में महिला कल्याण निगम के सहयोग से किशोर किशोरी सशक्तिकरण के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन के ऊपर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना, बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ममता संस्थान की क्षेत्रीय समन्वयक टीना खन्ना ने बाल विवाह उन्मूलन के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स बनाने का सुझाव दिया, जिसको सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। इस टास्क फोर्स के माध्यम से प्रत्येक तीन माह के बाल विवाह उन्मूलन के विभागों में क्या प्रयास किया इसकी समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि हम सभी विभागों के साथ मिलकर टास्क फोर्स बनाएंगे और टास्क फोर्स के माध्यम से बाल विवाह को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि अंतर विभागीय पहल एक अच्छी पहल है यदि सभी विभाग मिलकर अपनी सभी योजनाओं में बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करें और उसके परिणामों पर बेहतर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें