फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत झांसीपुरा मोहल्ला निवासी नेतराम पुत्र डालचंद्र अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि नेतराम शनिवार की शाम अपने घर की छत पर था। इसी दौरान छत पर बने एक कमरे में लगे कुंदे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज दी तो उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो नेतराम का शव फांसी पर लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे है। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। नेतराम टेलरिंग कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें