फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी के चबूतरों से हटाया जाए अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला मंडी के चबूतरों से हटाया जाए अवैध कब्जा
विज्ञापन

सिंचाई बंधु की बैठक में समस्याएं दूर करने पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला पंचायत सभा कक्षा में गत दिवस सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें किसानों, उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण पर मंथन किया गया। बैठक में जनपद के ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्गों की मरम्मत व सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण हटाए जाने, मंडी में व्यापारियों द्वारा किए गए चबूतरों से अवैध कब्जा हटाने, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा तैयार योजनाओं का प्राक्कलन उपलब्ध कराने, गोविंद सागर बांध तिराहे पर हो रहे शौचालय निर्माण से बांध का पानी गंदा होने से होने से रोकने के संबंध में, उद्यान विभाग द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी ब्लॉक स्तर पर होर्डिंग्स के द्वारा प्रसारित कराए जाने, विद्युत विभाग के बिलों को ठीक कराए जाने व इसके एवज में अनुचित धनराशि की मांग के आरोपों की जांच के संबंध में और स्वतंत्रता दिवस पर कराए गए पौधरोपण कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में विधान परिषद सदस्य प्रतिनििध्सि रवि नारायण चौबे, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, जिला प्रमुख बार सविता जयप्रकाश, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, संजय तोमर, अधिशासी अभियंता केपी पांडेय, सिंचाई निर्माण खंड तृतीय के नोडल अधिकारी आरके सिंह, सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय अधिशासी अभिंयता मो.सुलेखान, क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें