गालीगलौज कर की मारपीट
ललितपुर। बालाबेहट थानांतर्गत हनौतिया गांव निवासी के साथ गालीगलौज कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हनौतिया गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र सोवरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जुलाई को वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव के रामकिशन पुत्र ग्याप्रसाद अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गया और अकारण ही गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू दी। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।