फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरियों पर फांसी पर लटके शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी पर लटके मिले शव की शिनाख्त
विज्ञापन

ललितपुर। रेलवे स्टेशन के पास सिद्धनपुरा क्षेत्र में रेल पटरियों पर खंभे से लटके मिले शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने समाचार पत्रों से मिली जानकारी के आधार पर नेहरू नगर पुलिस चौकी पहुंचकर उसकी फोटो व कपड़ों के आधार पर पहचान की। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम वरतला निवासी शंकर सिंह पुत्र कड़ोरे ने बताया कि उसका भाई रमेश (54) छह मार्च से लापता चल रहा था, जिसकी रिपोर्ट उसने थाना बानपुर में दे दी थी। उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पता नहीं चल सका। बीते रोज पता चला कि सिद्धन के पास रेलवे लाइन के खंभा पर लटका शव पुलिस को मिला है, जो उसके भाई से मिलता-जुलता है। इस पर वह ललितपुर आया और पुलिस चौकी प्रभारी के पास जाकर फोटो व वीडियो के आधार पर शव की पहचान अपने भाई रमेश के रूप में की। उसने बताया कि भाई कई दिनों बीमार चल रहा था और कई रातों से सोया भी नहीं था। वह पहले भी कई बार घर से बिना कहे निकल आता था, लेकिन बाद में वापस पहुंच जाता था। इस बार जब वह गया तो फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें