फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सटोरिया पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सटोरिया पकड़े
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत आजाद चौक के पास से पुलिस ने तीन सटोरियों को सट्टा पर्ची और रुपयों के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक सुजीत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आजाद चौकी स्थित इलाहाबाद बैंक के नीचे स्थित गैलरी में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग सट्टा खिलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए कटरा बाजार निवासी सावन उर्फ राजू पुत्र मक्खन, आजाद चौकी निवासी वीरेंद्र जैन पुत्र संतभान जैन और नेहरू नगर मुहल्ला निवासी रज्जाक खान पुत्र चांद खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से एक सट्टा पर्ची व 1250 रुपये, एक पर्ची 900 रुपये व एक पर्ची व 1130 रुपये व पेन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें