फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: मोटर साईकिल और डीसीएम में हुई जोरदार भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साढूमल में डीसीएम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल युवक आपस में मामा-भांजे बताए गए हैं, रविवार शाम अपनी बाइक द्वारा मड़ावरा वापस अपने गांव सैदपुर जा रहे थे कि ग्राम साढूमल में ललितपुर रोड पर शंकरजी मंदिर के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में मृतक रामपाल लोधी जो ग्राम बुढेरा मध्यप्रदेश का निवासी है जो सैदपुर निवासी अपने बहनोई उत्तमसिंह के यहां आया था। मृतक का बहनोई उत्तम सिंह मड़ावरा साधन सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात हैं, जिसका 25 वर्षीय पुत्र ब्रजपाल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 100 की पीआरवी द्वारा ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल रामपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायल ब्रजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मामले में डीसीएम का ड्राइवर हादसे के बाद भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें