फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैकडेम को राख डालकर बंद करने से रोके जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकडैम को बंद करने से रोकें
विज्ञापन

ललितपुर। विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी ग्रामीणों ने चेकडैम को राख डालकर बंद करने से रोके जाने की मांग को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव में सिंचाई व जानवरों को पीने के पानी के लिए नाले पर चेकडैम बनाया गया है। इसे 15 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत ने बनाया था। आरोप है कि अब इसे राख डालकर बंद किया जा रहा है। इस राख से पानी प्रदूषित हो रहा है, जबकि अभी भी चेकडैम के पानी से जानवरों को पीने का पानी मिल पा रहा है। राख डल जाने से कान्हा पशु आश्रय स्थल का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने राख बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन पर भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, महेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अनंत कुमार, रामदयाल, आशाराम, प्रकाश, कृपाल सिंह, हरदेव सिंह, इमरत आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें