फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। शहर कोवताली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे ग्राम मसौराकलां निवासी धर्मदास कुशवाहा (56) घर से निकला। पांच बजे तक वापस नहीं आने पर पत्नी प्रेमबाई उसे देखने गई। घर से कुछ दूरी पर लगे नीम के पेड़ पर उसे फांसी पर रस्सी के सहारे लटकते देखा, जिससे घबराकर शोर मचाने लगी। परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि पिता लोक निर्माण विभाग में गैंगमेन के पद पर कार्यरत थे। पांच साल से ह्दय की बीमारी से परेशान थे। काफी इलाज कराने के बाद उन्हें आराम नहीं मिल रहा था। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या कर ली।