रेलवे पुल के पास मिला अज्ञात शव
ललितपुर। थाना बानपुर-बार क्षेत्र की सीमा में टीकमगढ़ रेलवे पुल के पास शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र 40-42 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। युवक नीले रंग की जींस पहने हुए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।