खुलेआम घूम रहा हिस्ट्रीशीटर
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम हंसरा निवासी रघुराज सिंह ने मंडलायुक्त, डीएम और पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में एक प्रभावशाली हिस्ट्रीशीटर के खुलेआम घूमने और पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने की शिकायत की है। पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि हिस्ट्रीशीटर के ऊपर कई मुकदमे हैं, वह वर्तमान में जेल से बाहर है। गांव और आसपास की जनता में उसका काफी भय है। पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांव में शांति का माहौल बनाने की मांग की है।