फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर चलाए जा रहे बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अवर अभियंता मोहित सोनी व अन्य कर्मचारियों द्वारा शहर के वर्णी चौराहा के पास चेकिंग की। इसमें वर्णी चौराहा के पास राहुल रजक अपने परिसर में विद्युत केबिल डालकर विद्युत का उपभोग करते पाए गए, जबकि कनेक्शन संबंधी वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसी तरह वर्णी चौराहा निवासी कड़ोरेलाल जैन द्वारा अपने परिसर में लगे विद्युत मीटर में दो काले रंग की केबिल में कट लगाकर सफेद रंग के तार कट में जोड़कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता ने पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें