फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट गोलीकांड के फरार आरोपी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीकांड के फरार आरोपी ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
विज्ञापन

ललितपुर। बीते छह फरवरी को तालबेहट कस्बा में दलित युवक को जान से मारने के प्रयास में बस स्टैंड पर की गई गोली कांड का मुख्य व फरार आरोपी ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिस पर न्यायालय ने उक्त मामले में आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया और उसे न्यायालय में 23 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसी माह छह फरवरी को तालबेहट कस्बा में बस स्टैंड के पास पिस्टल से गोली चलाने चलाकर एक दलित युवक को जान से मारने का प्रयास कर दहशत फैलाई गई थी। जिस पर उक्त मामले में आरोपियों पर दलित उत्पीड़न, जानलेवा हमला एवं रंगदारी मांगने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जिस पर बीते दस फरवरी को पुलिस ने उक्त मामले में चार आरोपी शाकिर खान निवासी सरफयाना, रिहान निवासी तिरयाना, अरबाज उर्फ छोटू निवासी तरगुवां एवं आशिफ उर्फ आरिफ निवासी सब्जी मंडी कस्बा तालबेहट को गिरफ्तार किया गया था। जबकि इस गोलीकांड के मामले में मुख्य आरोपी राजाखान उर्फ राज मुहम्मद पुत्र हबीब खान निवासी ग्राम तरगुंवा थाना तालबेहट पुलिस के सामने से ही फरार हो गया था। तब से तीन दिन तक वह पुलिस की नजरों से लगातार बचता रहा और बुधवार को नाटकीय तरीके से पुलिस सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में मूकदर्शक बनी रही और आरोपी ने न्यायालय में बड़े ही आराम से आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने उक्त आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया और न्यायालय में उसे 23 फरवरी को पेश होने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें