फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नही खुला विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से नही खुला विद्यालय
विज्ञापन

कलौथरा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा के ग्राम कलरव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बेसिक शिक्षा विभाग पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है जिससे बच्चों को नि:शुल्क गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सके। लेकिन विकास खंड बिरधा के ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति कुछ ओर ही है पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलरव दो दिन से खुला ही नही जिस कारण बच्चों को मायूस होकर अपने घर पर लौटना पड़ा वैसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलरव में सरकार द्वारा दो अध्यापकों की नियुक्ति है, लेकिन उसके बाबजूद भी नियमित विद्यालय का संचालन नही किया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राजा भैया गौतम और कप्तान राजपूत की तैनाती है जानकारी मिली कि कप्तान चिकित्सकीय अवकाश पर है जिस कारण इन्चार्ज प्रधानाध्यापक राजा भैया गौतम ही अकेले विद्यालय का संचालन कर रहे है लेकिन कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनपद मुख्यालय ललितपुर में हड़ताल चल रही है, जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलरव के राजा भैया शामिल हो रहे है, जिससे विद्यालय बन्द पड़ा हुआ है जबकि सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय बंद नही होना चाहिए, लेकिन सरकार के निर्देशों की खुले आम धज्जियां उड़ाते हुए अध्यापक अपनी मनमानी कर रहे है। जिस कारण बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलरव दो दिन से बंद है, इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है शिक्षण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी मामले की में स्वयं जांच करेंगे और दोषी पाये जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें