जनप्रतिनिधि पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप
ललितपुर। तहसील ललितपुर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी ग्रामीणों ने पार्क की भूमि में सड़क डाले जाने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम में पार्क के लिए भूमि है। इसमें ग्राम पंचायत के एक जनप्रतिनिधि ने सड़क डाल दी गई है। जिससे पार्क का स्वरूप बदल गया है। इसके साथ ही इसका उपयोग जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की गई। लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन पर हरप्रसाद, प्रीतम, दयाराम, मथुराप्रसाद, सुरेश कुमार, हरीराम, रामचरन, महेंद्र, गिरवर, घनश्याम, निर्भान सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं।