फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: बिजली कनेक्शन न मिलने पर किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन न मिलने से किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

परिजनों ने लगाए अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ित करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली विभाग की ओर से काटे गए ट्यूबवेल कनेक्शन को छह महीने बाद भी न जोड़े जाने से क्षुब्ध होकर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अधिशाषी अभियंता की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि विरधा कस्बा निवासी श्याम सिंह पुत्र शिवराज उम्र 45 साल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। श्याम ने जमीन की सिंचाई के लिए बिजली विभाग से ट्यूबवेल का कनेक्शन लिया था। इसका 33 हजार रुपये का बिल बकाया होने के कारण छह महीने पहले उसका कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटे जाने के बाद किसान को फसल की सिंचाई की चिंता सताने लगी, जिसके चलते उसके 16 हजार रुपये मार्च में जमा करा दिए। 17 हजार रूपये बाकी बचा हुआ था। मंगलवार को जब वह बिजली विभाग में उसने ट्यूबवेल का कनेक्शन जोडने की बात कही तो वहां अधिकारियों ने बिल जमा करने की बात करते हुए उससे 18 हजार रूपये ले लिए और रशीद नहीं दी। साथ ही आज कल में कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन दे दिया। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर जब वह व्याना नाले के पास स्थित बिजली विभाग के एक अधिकारी के ऑफिस पहुंचा और कनेक्शन जोडने की बात कही। इस पर अधिकारी ने उसे मना कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अधिशाषी अभियंता की प्रताड़ना से तंग आकर किसान ने विषाक्त पदार्थ का ऑफिस में सेवन कर लिया। यह देख परिजनों ने आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सात एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसमें छह एकड़ जमीन की सिंचाई ट्यूबवेल के माध्यम से होती थी। कनेक्शन कट जाने के बाद वह जमीन पर बोई गई फसल के लिए काफी चिंतित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें