फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा फंसाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झूठा फंसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सिलावन/महरौनी (ललितपुर)। चौकी कुम्हेड़ी अंतर्गत दरौना गांव निवासी दो ग्रामीणों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर विपक्षी पर झूठा फंसाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की हैं। एसपी को दिए शिकायती पत्र में दरौना गांव निवासी बृजलाल और सीताराम ने बताया कि 18 अप्रैल को गांव निवासी विपक्षी कुदऊ सहित परिवार के अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसकी रिपोर्ट महरौनी थाने में दर्ज हैं, इसके बचाव में उसने रास्ते में लूटपाट और मारपीट का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि वह उस समय अपने घर पर मौजूद थे। आगे बताया कि विपक्षी गांव में अवैध कलारी का संचालन करता हैं, जिसके लेनदेन पर उसका किसी अन्य से विवाद हो गया था, जिन्होंने उसके साथ लूटपाट और मारपीट की थी, उन्हें बेवजह उक्त मामले में घसीटा जा रहा हैं। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें