फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरा डेरा पर दबिश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर। निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने और अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कबूतरा डेरा और ऐरावनी में दविश दी। इस दौरान दो आरोपियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। डीएम मानवेंद्र सिंह के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय के नेतृत्व में निकाय चुनाव में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कच्ची शराब का कारोबार करने वाले कुख्यात कबूतरा जाति के डेरों पर निरंतर दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी, अमित कुशवाहा व गौरव मिश्रा ने आबकारी टीम के साथ मिलकर कुख्यात कबूतरा डेरा रजोरा और ऐरावनी में दबिश दी। इस दौरान दो आरोपियों के पास से अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके पर दो हजार किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आबकारी टीम में महिला सिपाही संध्या, अरविंद, आशीष, राजेश, रजनीकांत पाल, सुरेंद्र, रविंद्र, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें