मजदूरी के पैसे मांगने पर मुकदमा में फंसाने का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला नई बस्ती निवासी भगवानदास पुत्र जुगल प्रजापति ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम विकास अधिकारी से शौचालय निर्माण की मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि ग्राम पंचायत पटसैमरा में 18 शौचालय का निर्माण कार्य दिया गया था। एक शौचालय निर्माण पर 12000 रुपये की बात हुई थी। इसमें ग्राम विकास अधिकारी द्वारा एक लाख 98 हजार तीन सौ रुपये दिए गए हैं। शेष रुपयों की मांग करने पर उक्त कर्मचारी द्वारा गालीगलौज कर झूठे मुकदमा में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़ित नेे शेष पैसा दिलवाए जाने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।
जान से मारने की धमकी का आरोप
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी संजीव बरार पुत्र अच्छेलाल ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर गांव के ही दबंगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थनापत्र में बताया कि भांजे सूरज को जो कि क्रिकेट खेल रहा था कि विपक्षी के पुत्र ने आकर मारपीट कर दी। इसकी जानकारी उसने अपने मामा को दी कि विपक्षी ने अपने परिजनों के साथ आकर गालीगलौज कर मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई कर जानमाल की सुरक्षा की मांग की।