फुुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत एक गांव निवासी युवती को फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह चार बजे एक गांव का युवक उसकी पुत्री को फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है।