फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बाइक भिड़ंत के बाद दूसरा बाइक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम भौंरदा निवासी किन्नर सिंह (55) पुत्र हिम्मत सिंह अपने साथी हल्कू (40) पुत्र पारीक्षत के साथ शनिवार की शाम को गल्ला मंडी में आढ़तिया से फसल की पैसे लेने जा रहा था। अभी वह ग्राम खितवांस ही पहुंचा था कि सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ग्राम भौंरदा निवासी दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जिस पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां किन्नर सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में किन्नर सिंह की मौत हो गई। जबकि घायल हल्कू को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वहीं, घटना स्थल पर दूसरा बाइक सवार टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़कर गायब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें