फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते से कटवाने पर डाक्टर व चौकीदार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते से कटवाने पर चिकित्सक व चौकीदार पर रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती में देवगढ़ रोड स्थिति निजी चिकित्सक से इलाज कराने आई महिला द्वारा पूरे पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने महिला को कुत्ते से कटवा दिया था। इस मामले में पुलिस ने चिकित्सक व उसके चौकीदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा के ग्राम थनवारा निवासी महिला शांतिबाई पत्नी श्यामलाल कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहू जयकुंवर को लेकर सात मार्च को देवगढ़ रोड स्थित डॉ. प्रतिभा बंसल के आवास पर दिखाने और जांचें कराने गई थी। बहू जांचें आदि होने के बाद चिकित्सक ने पैसे मांगे, लेकिन कुछ पैसे बाकी होने की वजह से कहासुनी हो गई। इस पर डॉक्टर ने चौकीदार से गेट में ताले डलवा दिए। उसका पति आया और उसे बाहर की ओर बुलाने लगा, जिस पर वह पति के पास गई तो पीछे से डॉक्टर ने अपना निजी कुत्ता उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। चीखने-चिल्लाने पर वहां मौजूद कुछ लोग आ गए। उन्होंने बीच-बचाव करते हुए कुत्ते को भगाया। उसने डायल 100 पर रात पौने नौ बजे सूचना दी। इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते से कटवाने के मामले में डॉ. प्रतिभा बंसल और चौकीदार (नाम अज्ञात) पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें