युवा किसान ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत
ललितपुर। बार थानांतर्गत देवरान गांव निवासी युवा किसान ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरान गांव निवासी विक्रम (19) पुत्र भूपत लोधी बुधवार की सुबह खेत पर गया हुआ था। जब वह दोपहर तक घर नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी शाम को खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने चिरौल के पेड़ से शर्ट के फंदे से शव लटकता देख गांव वालों की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए जहां उन्होने उसकी शिनाख्त विक्रम के रूप में कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा लाल सिंह पुत्र नारायण सिंह ने विक्रम की मौत को आत्महत्या बताया है। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।