फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल अधिकारी करा रहे ट्रैकमेनों से बंगलों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल अधिकारी करा रहे ट्रैकमेनों से बंगलों में काम
विज्ञापन

ललितपुर।
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन शाखा द्वारा दैलवारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैकमेनों का सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें रेल ट्रैकमेन कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

एनसीआरएमयू शाखा द्वारा दैलवारा में आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य ट्रैकमैन कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण को रोकने के लिए भविष्य में यूनियन द्वारा रणनीति बनाकर तानाशाह इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के विरुद्घ आंदोलनात्मक कार्यवाही करना है। झांसी-बीना सेक्शन के तमाम रेल ट्रैकमैन कर्मचारियों ने सेमिनार में विचार व समस्याओं से शाखा को अवगत कराते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेशों के बाद भी आज तक रेलपथ निरीक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा ट्रैकमेनों से अपने बंगलों पर घरेलू कार्य कराया जाना बंद नहीं हुआ है एवं ट्रैकमैनों से निर्धारित ड्यूटी रोस्टर से अधिक घंटे कार्य लेना, छ्ट्टी , मेडिकल सुविधा, जीएम-1 न देने के कारण उनका उत्पीड़न व शोषण कर तानाशाही पूर्वक डीएआर की कार्यवाही की जा रही है। सेमिनार में झांसी मंडल सचिव एसएस चौहान, मो.शकील ने कहा कि यूनियन ने ट्रैकमेनों को लार्जेस स्कीम, हाइरिस्क एलाउंस, ट्रैकमैन प्रोन्नति योजना के अंतर्गत पदोन्नति, ड्रेस एलाउंस आदि सुविधा मुहैया कराई व भविष्य में रेल में भर्ती नए रेल कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के तहत न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कराकर रेल में पुरानी पेंशन योजना की बहाली कराई जाएगी। शाखा सचिव ने कहा कि यूनियन ट्रैकमैनों की रक्षा के लिए मुख्यालय स्तर पर समस्याओं को उठाकर तानाशाह अधिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए धरना प्रदर्शन करेगी। सेमिनार में शाखा मंत्री नितिन शर्मा, मनमोहन दुबे, मनोज जाट, पीके स्माल, मनोज तिवारी, पवन साहू, शंकर लाल राठौर, विष्णु कुमार यादव, मुकेश कुमार, आरबी नायक, लक्ष्मीनारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें