जुआ खेलते पांच पकड़ेे
ललितपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शाम पांच बजे एक ढाबा पर छापामार कर जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ लिया। सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस ने सूचना पर सिविल लाइन स्थित एक ढाबा पर छापा मारा, जिसमें सोनू समेत पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। इस दौरान 32530 रुपये बरामद हुए और तलाशी लेने पर 16170 रुपये मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।