यूरिया खाद बिक्री में कालाबाजारी रोकने की मांग
ललितपुर। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिले में यूरिया खाद की बिक्री में किसानों के साथ की जा रही काला बाजारी को रोके जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में जमाखोरों द्वारा यूरिया खाद की भारी काला बाजारी की जा रही है और दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद शहरी क्षेत्र में निर्धारित रेट के सवा गुना रेट पर और ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ गुना रेट से अधिक रेट पर किसानों को बेची जा रही है। विक्रय की कोई रसीद किसानों को नहीं दी जा रही है। संघ ने जिलाधिकारी से यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के समुचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष केहर सिंह बुुंदेला, जिलामंत्री बाबूलाल दुबे के हस्ताक्षर हैं।