पाली कांड के आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी
ललितपुर। 17 जून की रात कस्बा पाली में शादी समारोह में आई एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी व हैवानियत से भरा कुकृत्य किया गया है। इस घटना क्रम के चलते बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है।। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए और परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा समेत च्रदशेखर अहिरवार, संतोष कुशवाहा, चंद्रभान सिंह बेसरा, महाराज सिंह, मलखान, संजय कुमार, प्रदीप, गनेशप्रसाद उपस्थित रहे।