करोड़ों रुपये की गाड़ी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। हरियाणा पुलिस ने करोड़ों रुपये की कीमती गाड़ी षड्यंत्र के तहत चोरी करने के मामले में निल पर दर्ज मामले को मड़ावरा थाने में स्थानांतरित कर दिया है। मड़ावरा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के जिला चंदपुर के बरौढ़ा निवासी राहुल मैसराम पुत्र महादेव राज ने तहरीर देकर बताया कि कस्बा बांसी निवासी नीरज गुप्ता, महाराजपुरा निवासी गोविंद सिंह व जनपद झांसी निवासी दीपमाला कुशवाहा ने षड्यंत्र के तहत ग्राम देवरान से करोड़ों रुपये की कीमती गाड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।