फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: अवैध शराब डेरा पर दी दविश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब डेरा पर दी दबिश
विज्ञापन

ललितपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आबकारी टीम ने पुलिस के सहयोग से चीरा गांव के कबूतरा डेरा में दबिश दी। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट करते हुए लहन और कच्ची शराब को जब्त किया। वहीं, पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन को भी जब्त कर एक कच्ची शराब माफिया को गिरफ्तार किया। डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय और सीओ सिटी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, अमित कुशवाहा, मंडी चौकी इंचार्ज अमित तिवारी ने दल-बल के साथ कुख्यात कबूतरों के डेरा चीरा गांव में दविश दी। इस दौरान टीम ने मौके से अवैध शराब की सात भट्टियों को तोड़कर नष्ट किया और जेसीबी से आसपास के क्षेत्र में बन रही अवैध शराब को भी नष्ट किया। दविश के दौरान मौके से टीम ने 80 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया और 5200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान टीम ने एक चार पहिया वाहन और एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें