फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का जुर्माना

Thu, 30 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
 
कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों इलाइट चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप पर छापेमारी करके भारी मात्रा में नकली व मिलावटी शराब बरामद की थी। इसके बाद कोतवाली सदर में दुकान के ठेकेदार और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराए गए थे। साथ ही, मॉडल शॉप को सील कर दिया गया था। इस प्रकरण को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस और आबकारी दल की आख्या तथा अनुज्ञापियों की ओर से प्रस्तुत किए गए जवाब को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट जुहेर बिन सगीर ने दुकान के निरस्तीकरण के मुद्दे पर सुनवाई की। जिला मजिस्ट्रेट ने अनुज्ञापी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर ऐसी गलती की पुनरावृत्ति न होने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें