तौलाई के नाम पर मांगा जा रहा पैसा
ललितपुर। तहसील ललितपुर अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा के एक किसान ने डीएम को शिकायती पत्र देकर एक क्रय केंद्र पर पैसा मांगे जाने का आरोप लगाया है। ग्राम कल्यानपुरा निवासी हरप्रसाद ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने 18 अप्रैल को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया था। इसके उपरांत उससे सत्तर रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे की मांग की गई। इसे देने से इंकार कर दिया तो अब उसका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। उसने गेहूं की तुलाई कराने की मांग की है।