फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के बेसमेंट में सुरक्षित नहीं वाहन, बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के बेसमेंट में सुरक्षित नहीं वाहन, बैठाई जांच
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के बेसमेंट में वाहन पार्क करना सुरक्षित नहीं है। यहां पालिका के एक कर्मचारी के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। संबंधित कर्मचारी ने पालिकाध्यक्ष एवं ईओ को एक शिकायती पत्र दिया है। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने जांच बैठा दी है। शहर में वाहन पार्किंग की समस्या बनी हुई है। इससे निपटने के लिए पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने पालिका के बेसमेंट में दुपहिया वाहनों को पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई। लेकिन यह स्थल भी वाहनों के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। इसका खुलासा तब हुआ जब पालिका का कर्मचारी इस अव्यवस्था का शिकार हो गया। 13 जुलाई को पालिका के कर्मचारियों ने रोजाना की भांति वाहन पार्क किए। लेकिन इनमें से एक कर्मचारी का दुपहिया वाहन किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी तह तक पहुंचने के लिए पीड़ित कर्मचारी लगे सीसीटीवी फुटेज लेना चाहा तो कोई इसे निकाल नहीं सका। बताते हैं कि पालिका में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों को फुटेज निकालने के लिए प्रशिक्षित ही नहीं किया गया है। संबंधित कर्मचारी ने शुक्रवार को घटित हुई घटना का फुटेज उपलब्ध कराने के साथ जांच कराने की मांग की है। इस पर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने कर अधीक्षक को इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ईओ अवनींद्र कुुमार ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए निर्देशित कर दिया है। इससे घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आने की उम्मीद बंध गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें